
लोयाबाद- आजसू पार्टी एंव लोजपा पार्टी का संयुक्त प्रेस वार्ता शुक्रवार को लोयाबाद शनिचरा हटिया स्थित अम्बेडकर एकाडेमी परिसर मे किया गया। जिसमे दोनो दलो के नेताओ एवं सदस्यो ने गिरिडीह लोकसभा से एनडीए गठबंधन के आजसू पार्टी के उम्मीदवार सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को भारी मतो से जिताने का बात कही गई। इस बैठक दौरान लोजपा लेबर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद ने कहा कि देश की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जाति नही जमात की बात करते है। वे राष्ट्रनीति की बात करते है। उनकी योजनाओ मे हिंन्दू, मुस्लिम, पिछड़ा दलित, गरीब सभी को लेकर चला है और सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिला है। किसी भी जाति मे भेद-भाव नही किये है। वही लोजपा महानगर अध्यक्ष रामानंद पासवान ने कहा कि एनडीए गठबंधन मे हम सब एकजुट है। लोजपा के सभी कार्यकर्ता चन्द्र प्रकाश चौधरी एवं ढुल्लू महतो जी को जिताने के के लिए दिन रात मेहनत कर रहे। गिरीडीह और धनबाद सीट पर दोनो प्रत्यासी का जीत सुनिश्चित है।

वही दलित सेना के जिला अध्यक्ष डीएन पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आह्वान पर फिर से एनडीए गठबंधन का सरकार बनाने के लिए आजसू पार्टी के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी को जिताने के लिए सारे कार्यकर्ता घर- घर जाकर मतदान करने का अपील कर रहे है।सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी को एक लाख से भी अधिक वोटो से जितेंगे ऐसा हमलोगों का आत्म विश्वास है। वही आजसू पार्टी के केन्द्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी ने लोजपा नेताओ एवं कार्यकर्ता को धन्यवाद करते हुए कहा कि यहां की जनता नाराज है। पर यह विरोधियों पार्टी द्वारा फैलाया गया है.लोयाबाद एवं पुरे बाघमारा की जनता पीएम मोदी की नीतियों एवं उनके कार्य से प्रभावित होकर मजबूत राष्ट्र के लिए भारी मतों से उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी को जिताने का काम करेगी।और दूसरी बार पुनः गिरीडीह लोकसभा की सांसद बनाकर दिल्ली भेजने का काम करेगे.

वही मौके पर आजसू पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष मंटू महतो,संतोष महतो, बिरेन्द्र पासवान,नागेश्वर पासवान, संजय चौहान, नरेश पासवान, दिलीप पासवान, भोला पासवान,डीएन पासवान, मुकेश पासवान, दिनेश रवानीआदि शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
