• Mon. Sep 22nd, 2025

आगामी 8 सितंबर को जयराम महतो के पार्टी में शामिल होंगे पूर्व भाजपा नेता बालेश्वर कुमार!!

ByAdmin Office

Aug 31, 2024

 

 

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

 

 

 

केरेडारी: भारतीय जनता पार्टी के पूरे देश में लोकप्रियता को देख जहां कई राजनीतिक दल के लोग भारतीय जनता पार्टी के दामन थामने को लालायित रहते हैं वहीं बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता बालेश्वर कुमार ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है! इसको लेकर केरेडारी पंचायत भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस कर औपचारिक घोषणा किया कि मैं बालेश्वर कुमार झारखंड आंदोलन कारी हूं! विगत दस वर्षो से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति में बतौर सदस्य रहा हूं मैंने बीते 9 अगस्त को इस्तीफा दिया था! उसके बाद तमाम समर्थकों के साथ मैंने यह निर्णय लिया है कि टाइगर जयराम महतो के संगठन व नीतियों से प्रभावित होकर उनके विचारों से सहमत हो कर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में शामिल होने की घोषणा करता हूं! आगामी 8 सितंबर को केरेडारी के कृषि फार्म में आयोजित टाइगर जयराम महतो के कार्यक्रम में विधिवत शामिल होऊंगा! प्रेस कांफ्रेंस में जेके एलएम के जिला सचिव सरजू साव प्रखंड अध्यक्ष संतोष महतो केंद्रीय उपाध्यक्ष सत्यम कुमार केंद्रीय सचिव मिथलेश कुमार केंद्रीय संघठन मंत्री माही पटेल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *