
संवाददाता : बरही

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में आगामी 26 नवंबर को चौपारण में भारत जोड़ो जात्रा के तहत 10 किलोमीटर का पदयात्रा प्रस्तावित है पदयात्रा में कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय कई नेता एवं झारखंड प्रदेश के कई मंत्री शामिल होंगे। इस पद यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आज बुधवार को बरही प्रखंड परिसर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम पाक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं के द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। अति महत्वपूर्ण इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष यमुना यादव व संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुणाल कतरियार ने किया। बैठक में कांग्रेस के सच्चे सिपाहियों ने पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने अपने विचार दिए। बतौर मुख्य अतिथि बैठक में उपस्थित कांग्रेस जिला महासचिव विनोद कुमार यादव ने कहा बरही विधानसभा में कांग्रेस पार्टी का ऐतिहासिक पृष्ठभूमि बहुत मजबूत है जिसे आगामी 26 नवंबर को चौपारण की धरती पर साबित कर देना है। बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस जिला महासचिव विनोद कुमार यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष यमुना यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुणाल कतरियार, करियातपुर मुखिया मनोज कुमार, वरिष्ठ कांग्रेसी रघुनंदन गोप, वासुदेव यादव, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी नरेश सिंह, प्रमोद सिंह, रंजीत निषाद, मास्टर अब्दुल सत्तार अंसारी, मोहम्मद जलील अंसारी, राजेंद्र मद्धेशिया, शरीफुल हक, कोलेश्वर चंद्रवंशी, मुकेश गुप्ता, राकेश रजक, मंटू सिंह, सुशील केसरी उर्फ नुनू युवा, कांग्रेसी मोहन प्रजापति, टिंकू केसरी, जीतू मद्धेशिया, इनायत अंसारी, नरेश साहू, गणेश साहू, फ़िरदौस ख़ान, छोटी ठाकुर समेत कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
