• Thu. Mar 19th, 2026

आखिर यूंही कब तक छला जाता रहेगा शहर धनबाद

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 20, 2024

 

 

*एयरपोर्ट, एम्स की अभी तक नहीं बनी बात, वंदे भारत भी नसीब नहीं*

 

*दिल्ली – बेंगलुरु के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं,अब लुधियाना को भी छीनने की तैयारी!*

 

*धनबाद :* झारखंड की आर्थिक राजधानी में शुमार शहर धनबाद आज तक छला जाता रहा है। सबसे पहले कोल इंडिया का मुख्यालय फिर दामोदर घाटी निगम का मुख्यालय छीना गया।फिर रेलवे जोन का मुख्यालय छीना गया। फिर बारी आयी एम्स की तो वह भी छीन लिया गया। हवाई पट्टी रहने के बावजूद एयरपोर्ट का प्रस्ताव छीन लिया गया।

 

आज तक एक भी वन्दे भारत ट्रेनें नहीं दी गयी। आज तक नयी दिल्ली और बेंगलुरु के लिए कोई डायरेक्ट ट्रेन नहीं दी गयी।

उल्लेखनीय है कि कोयला राजधानी रहने के कारण यहां काफी पोटेंशियल है। बोकारो, जमशेदपुर, देवघर, दुमका, पश्चिम बंगाल, रांची से घिरे रहने के कारण यह हॉट केक बना हुआ है। यहां आये बिना किसी नेता, अभिनेता या मंत्री का पेट नहीं भरता। राजनीतिक मामलों में भी इसकी बहुत धाक है।

 

 

सूबे का रांची भले ही राजधानी है परन्तु आर्थिक राजधानी के तौर पर इसका ही नाम शुमार है। कोयले की वैध – अवैध खदानों के कारण यश नाम तस गुण के समान धन बरसता है। धन के कारण यहां प्रायः गैंगवॉर भी होते रहते हैं। इसलिए यहां सभी राजनीतिक दलों की अलग – अलग पकड़ भी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *