• Tue. May 5th, 2026

असामाजिक तत्वों ने आम बागवानी में लगाई थी आग, नावाडीह विडियो व प्रमुख ने किया निरीक्षण

admin's avatar

Byadmin

May 5, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट:- तुलसी प्रसाद नावाडीह बोकारो
:- बोकारो जिला के अंतर्गत नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित गोनियाटो पंचायत के चरकी टोंगरी में असामाजिक तत्वों ने एक सप्ताह पूर्व आम बागवानी में आग लगा लगाई थी जिसकी सूचना नावाडीह विडियो व प्रमुख को दी गई| इस समस्या को लेकर विडियो प्रशांत कुमार हेम्ब्रम व प्रमुख पुनम देवी ने औचक निरीक्षण मंगलवार को किया |

विडियो प्रशांत कुमार हेम्ब्रम ने कहा कि आम बागवानी पर आग लगाना घोर अपराध का काम किया है| जितना भी पेड़ पौधे का क्षति हुई है पुनः फिर दिया जाएगा |

प्रमुख पुनम देवी ने कहा कि आज के समय पेड़ लगाना नहीं चाहते हैं लेकिन लगाई हुई पेड़ पर आग लगा देते हैं| ऐसे लोगों को पहचान कर उसे प्रशासन के हवाले कर दें ताकि आने वाले समय पर ऐसा काम ना कर सके| तीन एकड़ जमीन पर फलदार पेड़ लगाए गए थे जिसमें हजारों रुपए की क्षति हुई है| इस मौके पर उपप्रमुख हरिलाल महतो, मुखिया प्रतिनिधि रामकुमार मरांडी, जितेन्द्र महतो सहित कई लोग मौजूद थे|


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *