• Thu. Feb 19th, 2026

अवैध लॉटरी के कारोबारी युवक को लगभग 38 लाख रुपए की लॉटरी संग पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 25, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

साहेबगंज (सुजीत संग अमर कुमार)-: साहेबगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर दहला मे अवैध लॉटरी के कारोबार के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अवैध लॉटरी की अनुमानित कीमत लगभग 38 लाख रुपए बताई जा रही है। इस बात की जानकारी नगर थाना प्रभारी अमित कुमार ने गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी। सूत्रो के मुताबिक मिली जानकारी से पता चलता है कि जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र और रांगा थाना क्षेत्र के बीचों बीच स्थित झिकटिया चौक में अवैध लॉटरी कि बिक्री में लगातार वृद्धि हो रही है।कुछ दुकानदार टाइप के वैसे व्यक्ति भी है जो राशन दुकानदारी के नाम पर अवैध लॉटरी कि बिक्री लगातार चालू किए हुए है।प्रशासन के कई बार दबिश के बावजूद ये बच निकलते थे क्योंकि ये लोग अपने दुकानदारी कि आड़ में ये अवैध लॉटरी को बेचने का काम करते है,और गरीब जनता कि गाढ़ी कमाई को लालच में फसाकर लूट लेते है। अधिकतर मेहनत मजदूरी करने वाले लोग ही अपने लालच कि वजह से इनलोगों के जाल में फसकर अपनी खून पसीने की कमाई को गवा बैठते है और अवैध लॉटरी माफिया और उनके गुर्गे रातों रात खुद अमीर होते जाते है। प्रशासन कि कार्यवाही से ये लोग कुछ दिन अपने इस अवैध धंधे को बंद कर देते है लेकिन धंधा चोरी छुपे बच बचाकर चालू ही रखते है। इन सारे तथ्यों पर पुलिस ने शिकंजा कस अवैध लॉटरी के कारोबारी युवक को लगभग 38 लाख रुपए की लॉटरी संग गिरफ्तार किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *