• Fri. Mar 13th, 2026

अवैध कोयला कारोबारियों के विरूद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 20, 2022

 

उपायुक्त नैन्सी सहाय के निर्देश पर हज़ारीबाग खनन विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में है। गत रात खान निरीक्षक सुनिल कुमार ने ईचाक थाना एवं बरही थाना के अन्तर्गत मुख्य सडक पर गहन छापेमारी की। छापेमारी मे बरही थाना मे 11 अवैध कोयला लोड ट्रक तथा ईचाक थाना मे 02 अवैध कोयला लोड टर्बो गाडी की जब्ती की गई। इस दौरान कुल 13 गाडीयों से लगभग 258 टन अवैध कोयला जब्त किया गया, जिसका अनुमानित बाजार मुल्य 18 लाख रूपये से अधिक है। खान निरीक्षक सुनिल कुमार द्वारा इस क्रम मे 12 लोगो को गिरफ़्तार किया गया। कारवाई के क्रम में:
1) सदावृक्ष जयसवाल, उत्तर प्रदेश 2) अर्जुन रवानी, धनबाद
3) नारायण यादव, बोकारो
4) धर्मेंद्र राय, बिहार
5) ब्रज किशोर प्रसाद, बिहार
6) साहेब अलि,धनबाद
7) लालचन्द यादव,उत्तर प्रदेश
8) अंकित कुमार सोनी,पदमा
9) मंजर अंसारी,बगोदर,
10) राजेंद्र कुमार, पदमा
11) मो0 मुबारक, कटकमदाग
12) मो0 हसन, मसरातू, कटकमदाग। कुल 12 लोगो को गिरफ्तार किया गया। इस मामले पर जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि कोयला विक्रेता सिंह इंजीनियरिंग धनबाद के मालिक, मुकेश कुमार अगरिया, कुजू,एस के कोक,धनबाद, सुनिल इंटरप्राईजेज, धनबाद, बब्लू मेहता, चूरचू, राहुल राणा,करमा, पदमा सहित 40 से अधिक लोगो को अभियुक्त बनाया गया है। दोनो थानो मे सभी के विरूद्ध खनन अधिनियम, वन अधिनियम, भारतीय दण्ड विधान के धाराओ के तहत् प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। उपायुक्त हज़ारीबाग़ के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी के मार्गदर्शन पर खनन विभाग अवैध कोयला कारोबार पर लगातार कार्रवाई कर के माफयाओ के हौसले को पस्त कर रही है।
जिला खनन पदाधिकारी अजित कुमार ने बताया किसी भी हाल में हज़ारीबाग जिले मे खनिजो को अवैध कारोबार होने नही दिया जायेगा। खान निरीक्षक के साथ साथ अंचल अधिकारीयो द्वारा लगातार अवैधकर्ताओ के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।जो आगे भी जारी रहेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *