
पंकज ठाकुर

बड़कागांव। प्रखंड के नयाटांड पंचायत के विश्रामपुर गांव में अयोध्या से आये पूजित अक्षत वितरण का कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी शामिल होकर घर -घर घूम कर जनता के बीच अक्षत का वितरण किया। उन्होंने कहा की श्री राम मंदिर के निर्माण व श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा की यह ऐतिहासिक घड़ी है। श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण हर घर पहुंचे ये कोसिस है।आगे उन्होंने लोगों से अपील की मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने घरों में दीपोत्सव अवश्य करें। घर में भगवा ध्वज लगाएं साथ हीं सुबह 11 से 2 बजे तक श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के समय अपने आस पास के मंदिरों में अवश्य पहुंचे।
मौके पर आजसू पार्टी बड़कागाँव प्रभारी रौशनलाल चौधरी,भाजपा मण्डल अध्यक्ष खेमलाल महतो,पूर्व मुखिया अशोक महतो,दिनेश्वर महतो,प्रो.लालदेव महतो,पिंटू गुप्ता , रामचरित्र प्रसास, संतोष ठाकुर, चिन्तामणी महतो ,उपेन्द्र प्रसास, तुलसी कुमार, प्रमोद कुमार,तुलसी कुमार, प्रदीप कुमार,बालेश्वर महतो, शिवचरण कुमार सहित अन्य लोगों उपस्थिति थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
