• Thu. Mar 19th, 2026

अयोध्या में रामलला के आगमन को लेकर हजारीबाग में उत्सव मनाने की तैयारी में जुटे विधायक मनीष जायसवाल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 10, 2024

 

अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जहां संपूर्ण दुनिया में सनातन धर्मप्रेमी खासा उत्साहित हैं वहीं कई संघ, संगठन के साथ भाजपा संगठन ने कई प्रकार की तैयारी में जुटी है। इसी निमित हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल भी प्रभु श्री रामलला के आगमन की ऐतिहासिक पल को यागदार बनाने में जुट गए हैं ।

बुधवार की सुबह हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने दारु प्रखंड के झूमरा के समीप स्थित स्व.देवादयाल कुशवाहा स्मृति भवन, तिलैया के सभागार में स्थानीय भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और आमजनों संग एक अहम बैठक की और प्रभु श्री रामलला के आगमन को लेकर इस दिन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए 22 जनवरी को उत्सव मनाने का अपील किया। विधायक मनीष जायसवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की क्षेत्र के हरेक मंदिरों को चिंहित कर एक समन्वयक बनाएं। जहां हर मंदिर में 22 जनवरी को विशेष पूजा पाठ किया जाय। इसके लिए लोगों से हरेक मंदिरों का साफ सफाई और रंग रोगन करने का अपील किया। साथ ही उन्होंने अपने स्तर से पूजन सामग्री, दीया, तेल और बाती के साथ हरेक पंचायत में करीब 500 भगवान श्रीराम और अयोध्या स्थित ऐतिहासिक राममंदिर का तस्वीर युक्त आकर्षक कैलेंडर उपलब्ध कराने की बात कही। विधायक मनीष जायसवाल ने लोगों से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह को दोहराते हुए कहा कि दीपावली की भांति 22 जनवरी को उत्सव के रूप में मनाई और अपने घरों में विशेष दीए “श्रीराम ज्योति” जलाएं, घर- आंगन और मंदिरों को ज़रूर सजाएं। बैठक में उत्साहित लोगों ने विधायक मनीष जायसवाल को आश्वस्त किया कि राम उत्सव ऐतिहासिक होगा ।

मौके पर विशेषरूप से
भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण,सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि बालदेव बाबू, प्रकाश दयाल् , रामजी कुशवाहा, प्रमुख कुमारी श्वेता, लक्ष्मी कुमारी, सोनी कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, संजीत कुमार वर्मा, रौशन सिन्हा, इंदर पासवान, संजय कुशवाहा, रूबी देवी, महेन्द्र प्रसाद, राजन सिन्हा, संतोष राणा, विकाश यादव,निरंजन यादव, मोहन कुशवाहा, धनपत कुशवाहा, राकेश कुमार, नागेश्वर कुशवाहा, सचिन गुप्ता, अरविन्द कुमार, खिरोधर प्रसाद, देवदत कुशवाहा, लखन कुशवाहा, अप्पू यादव, बीरेंद्र यादव, प्रभाकर सिन्हा, बसंत कुशवाहा, कमल प्रजापति, राजेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, छोटी कुशवाहा, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *