
पुटकी। पुटकी निवासी दिलीप दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि, मेरा पुत्र मनीष कुमार दास (उम्र 22 वर्ष), आधार नं0-8045 5222 5813 महाराष्ट्र में ठाणे जिले के डॉबिवली में अनुदान केमिकल कम्पनी में कार्यरत था। जहां पर गत गुरुवार को हुए बॉयलर विस्फोट में अखबारों में प्रकाशित समाचार के अनुसार अधिकारिक तौर पर कुल आठ लोगों के मरने की बात बताई गयी है। परन्तु अखबार में किसी भी मृतक का नाम अंकित नहीं है। उक्त घटना की जानकारी होने के बाद से मैं एवं मेरा परिवार के सदस्य अपने पुत्र मनीष कुमार दास के मोबाईल नं0-9152160970 पर सम्पर्क करने का काफी प्रयास कर रहे हैं। परन्तु मेरा पुत्र का मोबाईल स्वीचऑफ बता रहा है। मेरे पुत्र का मोबाईल बंद होने एवं मेरा पुत्र से सम्पर्क नहीं होने से मुझे एवं मेरे परिवार को काफी चिन्ता हो रही है तथा हमारे मन में अपने पुत्र के सुरक्षित होने के संबंध में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो रहे हैं। मुझे अन्य किसी भी माध्यम से उक्त भयानक विस्फोट के बाद से मेरे पुत्र के संबंध में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

उन्होंने तथ्यों के आलोक में उपायुक्त धनबाद को लिखित आवेदन देकर गुहार लगाया है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
