• Sun. Mar 8th, 2026

अमन सिंह का “खास” अभिनव सिंह धनबाद से यूपी के जेल में हुआ शिफ्ट*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 26, 2022

*अमन सिंह का “खास” अभिनव सिंह धनबाद से यूपी के जेल में हुआ शिफ्ट*

*धनबाद :* कोयलांचल में रंगदारी का धंधा फैलाने का प्रयास कर रहे अमन सिंह गिरोह का कमर तोड़ने का बीड़ा उठा चुकी है धनबाद पुलिस। संगठित अपराध करने वाले अमन गिरोह के सदस्यों को अलग अलग जेलों में शिफ्ट कराके उन्हें बिखेर देने की रणनीति पर काम कर रही है।

शायद धनबाद पुलिस अमन सिंह के बाद धनबाद पुलिस ने उसके खास अभिनव सिंह को UP के सहारनपुर जेल में शिफ्ट करा दिया है।

नीरज हत्याकांड के आरोप में धनबाद जेल में रहते हुए अमन सिंह धीरे धीरे कोयलांचल में अपना नेटवर्क बढ़ाते जा रहा था। स्थानीय अपराधियों को संगठित कर अमन सिंह जेल के भीतर से धनबाद के व्यापारियों और अन्य को धमका कर रंगदारी वसूलने का धंधा शुरू कर दिया था।

धनबाद कोयलांचल में वह दहशत का माहौल बनाने में कामयाब हो ही रहा था कि SSP संजीव कुमार ने रणनीति के तहत अमन गिरोह पर हमला शुरू कर दिया। अमन गिरोह के अनेकों गुर्गे सलाखों के पीछे भेज दिए गए। SSP ने कोर्ट से अनुरोध कर अमन सिंह को ही दुमका जेल में शिफ्ट करवा दिया। SSP की रणनीति का निशाना बना अभिनव सिंह। जानकार बताते हैं कि अभिनव सिंह एसपी कौशल किशोर के कार्यकाल में धनबाद शहर से गिरफ्तार हुआ था।

उस वक्त भी रंगदारी वसूलने के मकसद से इन्होंने गोली चलाई थी। इसके पहले भी वह मिर्जापुर में हथियार संग पकड़ा गया था। धनबाद जेल में अमन और अभिनव मिलकर लोगों को धमका रंगदारी वसूलने का अपराध कर रहे थे। सूत्रों ने बताया कि बुधवार को ही अभिनव सिंह को धनबाद से सहारनपुर (UP) जेल शिफ्ट करा दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *