
प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अपर्णा पब्लिक स्कूल धनबाद में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से मनाया गया| इस अवसर पर हमारे विद्यालय के निर्देशक श्री के. के. सिंह द्वारा झंडोतोलन किया गया एवं राष्ट्रगान के साथ झंडे को सलामी दी गई| इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य श्री अनुपम नायक सभी शिक्षकगण सारे बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे | इसके बाद विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने भव्य सांस्कृतिक विभिन्न कार्यक्रम में बढ़ -चढ़कर भाग लिया| गायन,नृत्य,नाटक एवं शरीर सौष्टव के प्रदर्शन से बच्चों ने जनसमूह का मन मोह लिया| मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया और उन्हें अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा दी |अंत में प्राचार्य श्री डॉ.अनुपम नायक ने धन्यवाद ज्ञापन किया जिसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ |

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
