
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केंदुआ(धनबाद)भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से आज निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 40-धनबाद विधानसभा क्षेत्र-सह-अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे द्वारा सघन ‘होम टू रोल’ सत्यापन अभियान चलाया गया। इस क्रम में मतदान केंद्र संख्या 118 के अंतर्गत अंबिका अपार्टमेंट में विभिन्न फ्लैटों एवं घरों में जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान घर-घर जाकर यह सुनिश्चित किया गया कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज है| मृत या स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाए गए हैं तथा दोहरी प्रविष्टि की संभावना को समाप्त किया गया है। साथ ही मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेजों की जांच करते हुए उनके विवरणों का मिलान किया गया।

इस दौरान ईआरओ सह अनुमंडल दंडाधिकारी के साथ सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी, धनबाद, रामप्रवेश कुमार, निर्वाचन प्रभारी बिनोद कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर सजल मंडल, बीएलओ पर्यवेक्षक बिनोद कुमार तथा बीएलओ लक्ष्मी कुमारी, सुधा कुमारी एवं संचिता घोष मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
