• Mon. Jun 22nd, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनुग्रह नारायण स्मारक महाविद्यालय में सामूहिक योगाभ्यास, विद्यार्थियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

admin's avatar

Byadmin

Jun 22, 2026
crescent ad

 

 

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

 

औरंगाबाद जिला के नवीनगर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नवीनगर स्थित अनुग्रह नारायण स्मारक महाविद्यालय में रविवार को उत्साह, अनुशासन एवं गरिमामय वातावरण में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सतेंद्र प्रजापति के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों, एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना एवं योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। इस अवसर पर प्रतिभागियों को योगाभ्यास के अनुरूप विशेष यूनिफॉर्म भी उपलब्ध कराई गई, जिससे पूरे परिसर में एकरूपता एवं अनुशासन का वातावरण देखने को मिला। राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रो. अक्षय जैन ने उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित कई महत्वपूर्ण योग क्रियाओं की जानकारी देते हुए उनके स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन संतुलित रहता है। कार्यक्रम के दौरान योग के शास्त्रीय स्वरूप, भारतीय संस्कृति में उसकी महत्ता तथा आधुनिक जीवनशैली में योग की उपयोगिता पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में तनाव, अनियमित दिनचर्या एवं शारीरिक समस्याओं से बचाव के लिए योग अत्यंत आवश्यक हो गया है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता एवं आत्मिक शांति भी प्रदान करता है।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सतेंद्र प्रजापति ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा और संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मियों, एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स, विद्यार्थियों तथा नागरिक समाज के कई गणमान्य लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संकल्प के साथ किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *