• Sun. Jun 21st, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चक्रधरपुर में भव्य योग कार्यक्रम, नशामुक्ति की दिलाई गई शपथ

admin's avatar

Byadmin

Jun 21, 2026
crescent ad

 

चक्रधरपुर, 21 जून 2026: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को चक्रधरपुर नगर परिषद विवाह मंडप परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट-चक्रधरपुर, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक दण्डाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया और नियमित रूप से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर योग के महत्व, स्वास्थ्य लाभ एवं दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देता है।

इस दौरान झारखंड सरकार द्वारा 10 जून से 26 जून 2026 तक चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ भी दिलाई गई। सभी ने समाज में नशे के प्रति जागरूकता फैलाने और लोगों को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वस्थ, निरोग एवं नशामुक्त जीवन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा योग को दैनिक दिनचर्या में अपनाने का संकल्प लिया। स्वस्थ समाज और बेहतर भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *