
अंतर्कथा प्रतिनिधि

*लखीसराय (सुजीत कुमार)-:* लखीसराय जिले के संतर मोहल्ला में रहनेवाली अंजली कुमारी ने नौकरी में बाजी मारी है। इनकी नौकरी सहायक प्रशाखा पदाधिकारी पर होना है जिसके लिए मैरिट लिस्ट मे सलेक्शन हो गया है। बता दे कि अंजली कुमारी मां रंजू देवी पिता रामकुमार पासवान कम उम्र में ही मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज कर ली है। इनसे पूछे जाने पर इन्होंने इस नौकरी का श्रेय अपने लोगों को दिया है। इन्होंने कहा कि मैं खान सर के ऑनलाइन क्लास से सब्जेक्ट की पढ़ाई कर कड़ी मेहनत करते हुए इस मुकाम को पाया है। इसमें हमारी मां और हमारे पिता का अहम योगदान है। हमारे मां हमेशा हमें प्रेरणा देती रही है साथ ही कभी भी आगे बढ़ाने की दिशा में रुकने को ना कहते हुए लगातार प्रयासरत रहने की बात हमें सिखाती रही है। आज हमें नौकरी पाने के उपरांत हमारे घर में खुशी है कि मेरी मां कहती थी कि एक लड़के की कमी खल रही थी वही अब कहती है कि इस लड़की ने हमें लड़के का रूप देकर दहेज दानवों पर भारी पड़ी है। यह सच है कि आज कहीं ना कहीं दहेज के दानव बेटी की शादियां होने पर लाखों रुपए दहेज के रूप में मांगते हैं लेकिन अगर बेटियां सक्षम हो तो दहेज दानवों के मुंह पर यह तमाचा लगने के काबिल है। अंजलि की मां ने बताया कि मुझे गर्व है कि मेरी बेटियां आज घर से बाहर कदम रखने पर अफसर ही बनकर लौटी है मैं उन माता-पिता को यह कहना चाहूंगी कि बेटियों को बेटे बेटों से काम ना समझते हुए उन्हें आगे की दिशा में कदम बढ़ाने को प्रेरित करें जिससे उनके अंदर का भय समाप्त हो जाए और उसे कहीं ना कहीं अच्छी जगह मिल जाए, जिससे अपने समय में उसे कभी किसी के आगे हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं इनके पिता राजकुमार पासवान ने बताया कि मैं एक डीलर होने के नाते अपनी बेटी को कम समय दे पता था लेकिन मेरी पत्नी ने उसे इस अब्बलता के लिए काफी प्रेरणा दी है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
