• Thu. Feb 26th, 2026

होली पर्व को लेकर नवीनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Feb 25, 2026

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर थाना परिसर मे होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने की। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान होली के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर रोक लगाने तथा आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि होली आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, डीजे पर अश्लील गाने बजाने या शराब सेवन कर उपद्रव करने से बचें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा गश्ती दल लगातार क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर शांति एवं सौहार्द के साथ होली पर्व मनाएंगे। बैठक के अंत में थानाध्यक्ष ने सभी से आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *