
हुसैनाबाद, पलामू से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
पलामू जिला क़े हुसैनाबाद थाना परिसर में

आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को हुसैनाबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने की, जबकि संचालन पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने किया।

बैठक में उपस्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) आईपीएस दिव्यांशु शुक्ला ने सभी समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द की भावना के साथ मुहर्रम मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
एसडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने कहा कि हुसैनाबाद क्षेत्र आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता के लिए जाना जाता है। इस गौरवशाली परंपरा को बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने का आग्रह किया।
बैठक में मुहर्रम जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से सुझाव भी प्राप्त किए और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उषा देवी, पूर्व उपाध्यक्ष गयासुद्दीन सिद्दीकी, डॉ. एजाज आलम, लोकनाथ केशरी, हसनैन जैदी, अमीन खान, नजीर अहमद, सुहैल आलम, अजय प्रसाद गुप्ता, मुखिया अमरेंद्र ठाकुर, वार्ड पार्षद अभिमन्यु कुमार, आनंद कुमार, शंभू कुमार, सरवरी बीबी, सांसद प्रतिनिधि सुबोध कश्यप, सोनू कुमार चंद्रवंशी, तक्की हुसैन रिजवी, सुदेश्वर राम, बिजली विभाग के कर्मी जितेंद्र ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना तथा सामाजिक एकता को और मजबूत बनाना रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
