
पलामू ,हरिहरगंज से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

हरिहरगंज (पलामू)। प्रखंड क्षेत्र के एनएच-139 पर लरवरी कोवाखोह स्थित मधुबन ढाबा के समीप शनिवार को भारत पेट्रोलियम के नए प्रतिष्ठान अशोक लता एनर्जी स्टेशन का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में भारत पेट्रोलियम के सेल्स ऑफिसर दिलीप कुमार, प्रोपराइटर अशोक कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह तथा पूर्व प्रमुख प्रदीप कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पेट्रोल पंप के संचालक सुबोध कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर और सुविधाजनक सेवा प्रदान करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि यहां पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता के साथ-साथ आने वाले समय में सीएनजी की सुविधा भी शुरू करने की योजना है, जिससे क्षेत्र के लोगों को और अधिक सुविधा मिल सकेगी।
उन्होंने आगे बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल पंप परिसर में पेयजल, शौचालय की व्यवस्था के साथ-साथ वाहनों के लिए नाइट्रोजन की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सेवाएं मिल सकें।
उद्घाटन समारोह में झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा, प्रदीप सिंह, गुड्डू सिंह, डॉ. गोपाल प्रसाद, बिनोद कुमार सिंह, संजय जायसवाल, भोला प्रसाद गुप्ता, एसआई अविनाश कुमार, संतोष कुमार, प्रदीप सिंह, दिलीप सिंह, काल्हा सिंह, मनीष कुमार सिंह, संतोष पासवान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनीता सिंह, विकास सिंह, विश्वनाथ सिंह, प्रिंस सिंह, महेंद्र यादव, अशोक जायसवाल, विक्रांत सिंह यादव, लल्लू सिंह, संतोष जायसवाल, मृत्युंजय सिंह, मनोज विश्वकर्मा, राजकुमार पासवान, अजय सिंह, जानू चौधरी, मुन्ना विश्वकर्मा, छोटू सिंह, रंधीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
