
बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत हरली गांव में संचालित अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थानीय युवक-युवतियों के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। केंद्र में डेटा इंट्री ऑपरेटर और सहायक इलेक्ट्रिशियन जैसे रोजगारोन्मुखी कोर्स तीन-तीन महीने की अवधि में संचालित किए जा रहे हैं।

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है तथा योग्य अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट भी सुनिश्चित किया जाता है। आज हरली, बड़कागांव, चंदौल सहित आसपास के गांवों के दर्जनों युवक-युवतियाँ प्रशिक्षण लेकर हजारीबाग, अहमदाबाद, गुजरात समेत देश के विभिन्न शहरों में सफलतापूर्वक कार्यरत हैं।

केंद्र से प्रशिक्षित कई युवाओं ने उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। धर्मेंद्र कुमार वर्तमान में सदर अस्पताल, हजारीबाग में कार्यरत हैं, जबकि स्नेहा कुमारी आरोग्यम अस्पताल, हजारीबाग में अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसके अलावा कई छात्र-छात्राओं ने सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त की है, जो केंद्र की गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण व्यवस्था को दर्शाता है।
अब तक केंद्र से 448 से अधिक युवक-युवतियाँ प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, जिनमें से 47 युवाओं को वेतन आधारित रोजगार अथवा स्वरोजगार से जोड़ा जा चुका है और सभी वर्तमान में सफलतापूर्वक कार्यरत हैं।
इसी क्रम में हाल ही में डेटा इंट्री ऑपरेटर बैच का फाइनल असेसमेंट अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर एवं सीएसआर टीम की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मूल्यांकन में कुल 53 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। निर्धारित मूल्यांकन योजना के अनुसार सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक परीक्षाएं सुचारु रूप से आयोजित की गईं। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रही।
वर्तमान में अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, हरली में नए सत्र के लिए नामांकन खुले हैं। इच्छुक युवक-युवतियाँ केंद्र से संपर्क कर अपने कौशल विकास और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।
*बड़कागांव में लगातार सक्रिय है अदाणी फाउंडेशन*
अदाणी फाउंडेशन की ओर से बड़कागांव एवं आसपास के क्षेत्रों में कौशल विकास के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। फाउंडेशन की ओर से छात्रों के लिए शैक्षणिक सहयोग, करियर मार्गदर्शन, स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छता एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने तथा ग्रामीण युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न पहलें की जा रही हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
