
कतरास मोड़ कार्यालय में बच्चों के बीच तिरंगा झंडे का वितरण, विधायक ने कहा—राष्ट्रध्वज देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक
झरिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत कतरास मोड़ स्थित कार्यालय में बच्चों के बीच तिरंगा झंडे का वितरण किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों के चेहरों पर दिखा उत्साह और खुशी पूरे माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, स्वाभिमान, एकता और अखंडता का प्रतीक है। हर घर में तिरंगा और हर दिल में देशभक्ति का भाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना है।

विधायक ने कहा, “जब देश का तिरंगा हर हाथ में लहराता है तो यह केवल राष्ट्रध्वज का सम्मान नहीं होता, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति हमारी प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित होती है। बच्चों में तिरंगे को लेकर जो उत्साह देखने को मिल रहा है, वह देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।”
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारे लगाए। इससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।
विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि देश की आन, बान और शान तिरंगे का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का गौरव और कर्तव्य है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
