• Fri. Mar 20th, 2026

हजारीबाग विधानसभा, कटकमसांडी प्रखंड में DMFT फंड से 66 लाख की राशि से विद्यालय उन्नयन कार्य का हुआ शिलान्यास

admin's avatar

Byadmin

Sep 3, 2025

 

हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कटकमसांडी प्रखंड के बरगड्डा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुधवार को एक महत्वपूर्ण विकास कार्य का शुभारंभ हुआ। इस विद्यालय के उन्नयन कार्य हेतु DMFT फंड से 66 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से होने वाले कार्यों का शिलान्यास हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद के प्रखंड विधायक प्रतिनिधि सुमन राय अंगद एवं भाजपा के नेताओ व कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर विधायक प्रसाद ने कहा है कि विद्यालय का उन्नयन केवल बच्चों के लिए शिक्षा का बेहतर वातावरण तैयार करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे गाँव के सामाजिक और शैक्षिक उत्थान में भी मील का पत्थर साबित होगा। आने वाली पीढ़ियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी।

विधायक प्रतिनिधि सुमन राय ने कहा कि विधायक प्रदीप प्रसाद का संकल्प है कि हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत और गाँव तक शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएँ पहुँचें। इसी कड़ी में DMFT फंड से होने वाला यह विद्यालय उन्नयन कार्य बच्चों के भविष्य को संवारने में अहम योगदान देगा।

इस कार्यक्रम में जिला मंत्री रीतलाल यादव, पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, पूर्वी जिला परिषद सदस्या मंजू नंदनी, मनीष ठाकुर, कंडसार के मुखिया रामकुमार मेहता, कंचनपुर के मुखिया प्रतिनिधि अशोक राणा, बरगड्डा के मुखिया रवि कुमार दास, भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता महावीर सिंह सहित अनेक अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *