

पत्रकार चंचल गोस्वामी

क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल, धनबाद द्वारा डॉ. रेड्डी फाउंडेशन फॉर हेल्थ एजुकेशन के सहयोग से “स्वस्थ्यशाला” स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं टूथ सफारी कैंप का आयोजन आज दिनांक 29 नवंबर 2025 को विद्यालय परिसर में सफलतापूर्वक किया गया।

🦷 टूथ सफारी कैंप में कुल 238 विद्यार्थियों (कक्षा 2 से 5 तक) का दन्त परिक्षण किया गया।
कैंप का संचालन डॉ. शुभम कुमार सिंह, डॉ. शिवानी कुमारी, डॉ. सुमित कुमार, डॉ. चंदन कुमार महतो तथा श्री सतीश गोपे एवं श्री रवि शर्मा की टीम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान “Crocodent wants to check your teeth! Are they clean? Are they strong?” थीम के माध्यम से बच्चों को मौखिक स्वच्छता के महत्व को रोचक एवं व्यावहारिक तरीके से समझाया गया।
विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दंत स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।
“स्वस्थ्यशाला” पहल के अंतर्गत अभिभावकों एवं शिक्षकों को बच्चों के स्वास्थ्य, शुरुआती पहचान तथा निवारक उपायों के बारे में उपयोगी जानकारी प्रदान की गई, ताकि बच्चों को जीवनभर स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया जा सके।
कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यालय के निदेशक श्री इसा शमीम, प्रधानाचार्या श्रीमती विजेता दास एवं आईआईटी मद्रास कोऑर्डिनेटर श्री अर्बिंदु रेवानी उपस्थित रहे ।
जिन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों के संपूर्ण विकास हेतु ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन का आश्वासन दिया।
— क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल, धनबाद
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
