• Tue. Feb 17th, 2026

स्वर्णरखा परियोजनाः उपायुक्त ने फहराया तिरंगा

admin's avatar

Byadmin

Jan 27, 2026

 

 

आदित्यपुर स्थित सुवर्णरखा परियोजना परिसर में आयोजित हुआ। यहाँ पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सह परियोजना प्रशासक कर्ण सत्यार्थी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।

इस अवसर पर उन्होंने गणतंत्र के मूल्यों और विकास योजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला। समारोह का मुख्य आकर्षण स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति कार्यक्रम रहे। बच्चों ने गीतों और सांस्कृतिक नृत्य के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संचार किया।

इस दौरान मुख्य अभियंता श्रीनिवास प्रसाद, अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार, रविंद्र गागराई सहित विभाग के तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

नगर निगम कार्यालयः उत्कृष्ट कर्मी हुए सम्मानित

 

आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में प्रशासक रवि प्रकाश ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस गरिमामयी समारोह में निगम के उन कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने पिछले एक वर्ष में अपने कार्यों से उत्कृष्ट मिसाल पेश की है। कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त पारुल सिंह, पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव, और बड़ी संख्या में पूर्व पार्षद एवं निगम के अधिकारी उपस्थित थे। वक्ताओं और नगर निगम साफ सफाई और बेहतर सुविधाओं को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *