
झरिया: भारतीय जनता पार्टी झरिया नगर के तत्वावधान में भाजपा द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत लोकल फोर वोकल कार्यक्रम के तहत झरिया थाना क्षेत्र के छल छलिया धोड़ा रक्षा काली मंदिर के पास मिट्टी के बर्तन बनाने वाले भोला प्रजापति एवं राज किशोर प्रजापति को झरिया नगर उपाध्यक्ष एवं झरिया नगर कार्यक्रम प्रभारी संजय वर्मा उर्फ संजू वर्मा के द्वारा अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया गया । बता दे कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा झरिया विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवारा 17 सितंबर विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर या कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जो आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ्य सेवा सप्ताह स्वच्छता अभियान वृक्षारोपण देश के महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई तलाव की सफाई के अलावे पूरे भारत में टीवी मरीजों के बीच में जाकर फल वितरण करना के अलावे विस्तृत रूप से जानकारी लेना आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के शुभ अवसर पर खादी कपड़ों की खरीदारी करना मुख्य रूप शामिल है। आज के कार्यक्रम मे मुख्य रूप से दिलीप भारती, मनोज प्रसाद ,राजमाली अजय वर्मा, जितेन सिंह, भोला सेन मोदक, राहुल सोनी, अमित साव, राजेश अग्रवाल एवं सुनील गुप्ता उपस्थित थे ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
