• Fri. Mar 20th, 2026

सूर्या हांसदा हत्या और रिम्स-2 मामले को लेकर हजारीबाग में भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन

admin's avatar

Byadmin

Sep 11, 2025


हजारीबाग: भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूर्या हांसदा हत्या कांड और रिम्स-2 मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में भाजपा नेताओं ने सरकार पर आदिवासी समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षा में असफल रहने का आरोप लगाया।

हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि यह आंदोलन केवल इन दो मामलों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह झारखंड के आदिवासी समाज की अस्मिता, सम्मान और अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा की नृशंस हत्या ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है और जब तक इसकी सीबीआई जांच नहीं होगी, पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि रिम्स-2 प्रकरण में भी आदिवासी समाज के अधिकारों पर कुठाराघात किया गया है, जिसका भाजपा कड़ा विरोध करती है। उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इन दोनों मामलों में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन और भी व्यापक रूप लेगा।

इस आक्रोश प्रदर्शन में दारू, कटकमदाग, कटकमसांडी और सदर प्रखंड के कई प्रमुख भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें अशोक कुशवाहा, जयनारायण कुशवाहा, रीतलाल यादव और सुदेश चंद्रवंशी सहित अन्य लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *