
सूरत में गृह मंत्रालय, भारत सरकार के तत्त्वावधान में गठित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (बैंक) की 30वीं बैठक का सफल आयोजन हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता भारतीय स्टेट बैंक, सूरत मॉड्यूल के उप महाप्रबंधक श्री राजेश कुमार ने की।

नराकास के सचिव एवं एसबीआई के मुख्य प्रबंधक (राजभाषा) श्री संजीव पाण्डेय ने बैठक की जानकारी साझा करते हुए बताया कि सदस्य बैंकों में राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। विभिन्न बैंकों द्वारा हिंदी में किए जा रहे पत्राचार एवं आधिकारिक कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन किया गया। समीक्षा के दौरान हिंदी के प्रयोग की स्थिति संतोषजनक पाई गई, जो राजभाषा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बैठक का विशेष आकर्षण रहा समिति की अर्धवार्षिक पत्रिका ‘तापी प्रवाह’ का विमोचन। इस अंक की सबसे उल्लेखनीय विशेषता इसके कवर पृष्ठों में है। फ्रंट कवर पर ‘वंदे मातरम’ गीत के प्रादुर्भाव की ऐतिहासिक घटना को चित्रित किया गया है, जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रेरक अध्याय को उजागर करता है। वहीं बैक कवर पूर्णतः पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी को समर्पित है। इस प्रकार दोनों कवर मिलकर लगभग 250 वर्षों के ऐतिहासिक कालखंड को समेटते हैं।
बैठक में विभिन्न सरकारी बैंकों के वरिष्ठ कार्यपालक एवं राजभाषा अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में बैंकों द्वारा आयोजित हिंदी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
अंत में राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ बैठक का समापन हुआ। यह आयोजन राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार, साहित्यिक गतिविधियों एवं बैंकों में इसके बढ़ते प्रयोग को मजबूती प्रदान करने वाला रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
