
पत्रकार चंचल गोस्वामी

सिंदरी/बलियापुर: आज घड़बढ़ पंचायत में भक्ति और उल्लास का वातावरण रहा, जहाँ श्री श्री राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

इस पावन अवसर पर सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री चन्द्रदेव महतो जी मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
विधायक जी ने ब्राह्मण टोला पहुँचकर नवनिर्मित मंदिर में शीश नवाया और विधिवत पूजा-अर्चना की।
उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि के लिए मंगल कामना की।
विधायक श्री चन्द्रदेव महतो ने अपने संबोधन में कहा:
“धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का यह मंदिर क्षेत्र के लिए आस्था का केंद्र बनेगा और हमें सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देगा।”
कार्यक्रम के दौरान विधायक जी की उपस्थिति से श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया।
लोगों ने जय श्री राम के जयघोष से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर उप प्रमुख आशा देवी,मंदिर कमेटी के सदस्य, विधायक प्रतिनिधि देवशीष पांडे स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
