
बलियापुर: परसबनिया व सुरूंगा बड़ा तालाब में जिर्णोद्धार व सौंदर्यकरण करने की स्वीकृति मिलने के बाद ग्रामीणों में हर्ष हैं। इसके लिए सुरूंगा व परसबनिया के ग्रामीणों ने सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो को बधाई दी। सुरूंगा बड़ा तालाब 18 एकड़ 7 डिसमिल व परसबनिया बड़ा तालाब 29 एकड़ जमीन पर फैला है। जिसमें दोनों बड़े तालाबो में गाद भर जाने से ग्रामीणों को नहाने धोने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने इसको लेकर सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो से मुलाकात कर तालाब का जिर्णोद्धार और सौंदर्यकरण करने का मांग किया था। इसी के आलोक में सिंदरी विधायक श्री महतो ने धनबाद डीसी को पत्र लिखकर सौंदर्यकरण व जिर्णोद्धार करने का मांग किया था। बलियापुर क्षेत्र के बहु प्रतीक्षित परसबनिया व सुरूंगा तालाब का जिर्णोद्धार का कार्य इसी बितिय वर्ष में डीएमएफटी फंड से होगा। दोनों तालाबों के जिर्णोद्धार का कार्य 3 करोड़ 92 लाख 90 हजार 4 सौ रुपए की लागत से की जाएगी। उपायुक्त सह अध्यक्ष डीएमएफटी धनबाद के पारित आदेश के द्वारा कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल धनबाद को कार्यकारी एजेंसी नामित किया गया है। परसबनिया व सुरुंगा के किसानों को सिंचाई करने में परेशानी नहीं होगी। लगभग दो सौ एकड़ भूमि पर किसान सिंचाई कर सकेंगे।
सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो के प्रयास से तालाब का सौंदर्यीकरण व जिर्णोद्धार की स्वीकृति मिलने से प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, पंचायत समिति सदस्य रोहित कुमार महतो, मुखिया राजाराम रजक, विशेश्वर बाउरी, चंडी चरण देव, आदि ने सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो को बधाई दी।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
