• Thu. Aug 27th, 2026

सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने FCI की नई आवास नीति का किया कड़ा विरोध, मांगें न मानने पर बड़े आंदोलन की दी चेतावनी 

admin's avatar

Byadmin

Aug 27, 2026
crescent ad

 

सिंदरी। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के सिंदरी नगर कमिटी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एफसीआईएल (FCIL) सिंदरी प्रबंधन को एक मांग पत्र सौंपकर नई आवास नीति का पुरजोर विरोध किया है। सिंदरी के लोकप्रिय विधायक माननीय कामरेड चंद्रदेव महतो ने प्रबंधन द्वारा लागू की जा रही ₹6.50 प्रति स्क्वायर फीट की नई लीज दर को जनविरोधी बताते हुए इसका कड़ा प्रतिवाद किया।

 

विधायक चंद्रदेव महतो ने प्रबंधन से सिंदरी की आम जनता को तत्काल राहत देने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से अपना कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि सिंदरी का खाद कारखाना बंद होने के बाद भी यहाँ के निवासियों ने एफसीआईएल की परिसंपत्ति को सुरक्षित रखने में अहम योगदान दिया है। सिंदरी से यहाँ के लोगों का गहरा भावनात्मक लगाव है, इसलिए पूर्व कर्मियों, उनके आश्रितों और वर्षों से यहाँ रह रहे सभी लोगों को उचित दर पर स्थायी लीज के आधार पर क्वार्टर आवंटित किए जाने चाहिए।

 

पार्टी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि एफसीआई प्रबंधन आने वाले समय में इस बढ़ी हुई आवासीय लीज नीति को वापस नहीं लेता है, तो भाकपा माले सिंदरी की आम जनता के हक और राहत के लिए एक बड़े जन-आंदोलन का बिगुल फूंकेगी।

 

इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से विधायक कामरेड चंद्रदेव महतो के साथ सिंदरी नगर सचिव राजीव मुखर्जी, विमल रवानी, राजू पांडे, कृष्ण प्रसाद महतो और राजेश मुखर्जी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *