• Wed. Oct 1st, 2025

सांसद , विधायक ने किया पुजा पंडालों का भ्रमण , मत्था ठेका,

Byadmin

Sep 30, 2025

 

बड़कागांव। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल एवं बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने महाष्टमी दुर्गा पूजा को लेकर बड़कागांव विधानसभा के क्षेत्र के बड़कागांव,केरेडारी व पतरातू प्रखंड के दर्जनों दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया तथा मां दुर्गे की दरबार में मत्था ठेका, एवं क्षेत्र की सुख व समृद्धि तथा विकास के लिए मां दुर्गे से कामना की।

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व सनातनी परंपराओं पर आधारित है तथा सनातन ही विश्व कल्याण की बात करता है।

वही विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि संधि बलि के पश्चात माता रानी के दर्शन का शुभ अवसर प्राप्त हुआ, मां दुर्गे के आशीर्वाद सदैव जनता के ऊपर बना रहे, क्षेत्र की विकास के लिए मैं कृत संकल्पित हूं ,विधानसभा क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं है। सांसद विधायक ने इस दौरान लोगों की जन समस्याएं भी सुनी और समस्याओं का अविलम्ब समाधान करने का आश्वासन दिया।

सांसद ने बड़कागांव दैनिक बाजार,हरली, बादम, महुॅंगाई कला, सुकुलखपिया, अम्बाजीत आदि गांव में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने पकरी-बरवाडीह, बड़कागांव मुख्य चौक, गुरुचट्टी, सांढ़, हरली, बादम, महुॅंगाई कला, सुकुलखपिया, अंबाजीत, नपोकला, एवं केरेड़ारी प्रखंड के गर्री ,केरेडारी मुख्य चौक, सलगा,तथा पतरातू प्रखंड के भुरकुंडा समेत दर्जनों पूजा पंडाल का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से सत्येंद्र नारायण सिंह, अनिल मिश्रा, जयनारायण प्रसाद, पूनम साव, संदीप कुशवाहा, तपेश्वर कुमार तापस, कृष्णा राम, उमेश दांगी, रंजीत कुमार, मुरली महतो, महेंद्र महतो, आदित्य साव, खेमलाल महतो, भीखन महतो, समेत दर्जनों लोग शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *