
बड़कागांव।हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में रामनवमी की ऐतिहासिक परंपरा को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सांसद दंड वितरण अभियान–2026 के अंतर्गत बड़कागांव में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में बड़कागांव प्रखंड स्थित विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़कागांव मंडल के 75 अखाड़ों को दंड वितरित किए गए।

इस मौके पर सत्येंद्र नारायण सिंह, अजय कुमार साहू, पूनम साव, कृष्णा राम, वचनदेव कुमार,जुगनू सिंह, उमेश दांगी, शिबू मेहता, रंजीत मेहता, रामपति राम, भीखन महतो, विवेक सोनी, मनीष पांडेय, कैलाश राणा, किशोर राणा, सरोज सोनी, राजेश यादव, उदय मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शिक्षकों की भी सक्रिय भागीदारी रही। स्थानीय शिक्षकों ने इस पहल को सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि इससे युवाओं में पारंपरिक खेलों और अनुशासन के प्रति रुचि बढ़ेगी।
इस दौरान बड़कागांव की शिवाडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित महापंचायत में ज्वलंत समस्या ‘रामनवमी महुदी मार्ग विवाद’ पर भी चर्चा हुई। प्रशासन के साथ हुई सकारात्मक वार्ता का हवाला देते हुए आशा जताई गई कि आपसी सहयोग और एकजुटता से जल्द ही समाधान निकलेगा। शिवाडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित महापंचायत का जिक्र करते हुए लोगों के उत्साह और एकता की सराहना की गई।इसी क्रम में उरीमारी मंडल के नयाटांड़ पंचायत भवन में भी दंड वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां 95 अखाड़ों को दंड प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
उरीमारी कार्यक्रम में सत्येंद्र नारायण सिंह, अजय कुमार साहू, पूनम साव, बचनदेव, जुगनू सिंह, उमेश दांगी, विजय यादव, महेंद्र महतो, बेचन साव, खेमलाल महतो, बासुदेव यादव, सुमन गिरी, त्रिवेणी महतो, किशोर राणा, अशोक साव, ज्ञानचंद महतो, भागीरथ ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
शिक्षकों ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल सांस्कृतिक धरोहर को सहेजते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी बनते हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
