• Sat. Feb 28th, 2026

सरायकेला :होली पर्व के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हर्बल गुलाल स्टॉल का उपायुक्त ने किया उद्घाटन…

admin's avatar

Byadmin

Feb 28, 2026

 

सरायकेला : होली पर्व के अवसर पर सरायकेला–खरसावाँ के समाहरणालय परिसर में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा खरसावाँ आजीविका महिला संकुल संगठन के माध्यम से प्राकृतिक उत्पादों से निर्मित हर्बल गुलाल के स्टॉल का उद्घाटन किया गया। जिले के सभी 9 प्रखंडों के 15 संकुल स्तरीय संगठनों से जुड़ी लगभग 80 ग्रामीण महिलाओं द्वारा इस प्राकृतिक गुलाल का निर्माण किया गया है। यह पहल सामूहिक उद्यमिता, स्थानीय संसाधनों के उपयोग एवं महिला आजीविका संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

 

उद्घाटन उपरांत उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने स्टॉल का निरीक्षण कर उत्पाद निर्माण प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की तथा महिला सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर तैयार प्राकृतिक एवं रसायनमुक्त उत्पाद जनस्वास्थ्य की दृष्टि से सुरक्षित होने के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं की आय वृद्धि एवं आर्थिक सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उक्त हर्बल गुलाल पूर्णतः प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार किया गया है, जिसमें किसी प्रकार के रासायनिक तत्वों का उपयोग नहीं किया गया है। यह उत्पाद पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ त्वचा के लिए भी सुरक्षित है।

 

उल्लेखनीय है कि यह उत्पाद ग्रामीण सखी मंडलों से संबद्ध महिलाओं द्वारा तैयार किया गया है, जो उनके लिए आय का एक सशक्त एवं स्थायी स्रोत के रूप में विकसित हो रहा है। इस पहल से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *