
चांडिल अनुमंडल के निमडीह थाना परिसर में सोहराई रामनवमी व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नीमडीह अंचल अधिकारी अभय कुमार द्विवेदी ने किया । इस दौरान बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार चांडिल,थाना प्रभारी नीमडीह संतन कुमार तिवारी, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में लाइसेंसी व गैर लाइसेंसी अखाड़ा के लिए जुलूस रूट को लेकर चर्चा किया गया। वहीं ईद को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को लेकर शांति समिति के सदस्यों से सहयोग करने का अपील किया गया। सरहुल,ईद व राम नवमी में शराब,शराबी व हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखते हुए इसकी जानकारी प्रशासन को देने का अपील किया गया। वहीं अंचल अधिकारी ने अखाड़ा समिति के सदस्यों व पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि राम नवमी पर जुलूस में अश्लील गाना, भड़काऊ गाने व किसी कौम को आहत पहुंचाने जैसा कोई भी गाना बजाने पर सख्त कार्रवाई किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में तीनों त्योहार को भाईचारे के साथ मनाएं।

वहीं थाना प्रभारी ने सदस्यों को अपील करते हुए कहा कि पूजा पर्व सामाजिक सद्भावना का प्रतीक माना जाता है। इसलिए रामनवमी पूजा में शांति व सद्भावना बनाए रखने का काम करें। उन्होंने लोगों से अपील किया कि सोशल मीडिया विशेष रूप से व्हाट्सएप के भ्रामक प्रचार से दूर रहें। कोई असामाजिक खबरें आती है तो उसे आगे फॉरवर्ड न करें,पुलिस प्रशासन को सूचना दे।सोशल मीडिया में बहुत तरह की असत्य एवं भ्रामक खबरें प्रसारित किया जाता है।जो शांति व्यवस्था भंग करने का काम करती है।गलत अफवाह पर ध्यान न दें और उसका प्रचार न करें। अगर सोशल मीडिया पर झूठ एवं भ्रामक खबरें आती है तो तत्काल संबंधित थाना को सूचना दे,जांच करने के बाद आवश्यक कारवाई की जायेगी। सड़क हादसे को लेकर भीड़ को उकसाकर सड़क जाम करने वाले पर कड़ी कार्रवाई हो सकता है, जिससे ऐसा स्थिति पैदा होने न दे।
सड़क सुरक्षा का पालन करें ओर अन्य लोगों को भी जागरूक करें। पूजा कमिटी व मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने भी अपना विचार व्यक्त किया । साथ ही अपने आसपास की समस्याओं आदि से प्रशासन को अवगत कराने व शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का अपील किया गया।
बैठक में ए एस आई अभय कुमार गिरी,एस पाठक,पंकज कुमार शुक्ला,केशनाथ प्रसाद,आशीष पोद्दार,बलाराम महतो,अखाड़ा समिति के सदस्य,क्षेत्र के गण्यमान्य व्यक्ति जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
