
सरायकेला : नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के गोरडीह,
गांव स्थित पंचायत सामुदायिक भवन में मदन सिंह की अध्यक्षता में सप्तग्राम विकास संघ की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों एवं सातों ग्रामवासियों के विश्वास और समर्थन से जयंत रजक को संघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मैं सप्तग्राम विकास संघ के सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

सातों ग्रामों का किया धन्यवाद
मैं नीमडीह, आदरडीह, गोरडीह, गौरिडीह, संगरिया, बनडीह एवं रघुनाथपुर के सभी ग्रामवासियों को भी तहेदिल से धन्यवाद एवं जोहार करता हूं। आप सभी ने जो विश्वास जताया है, वह मेरे लिए केवल सम्मान नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है।
*विकास और अधिकारों के लिए काम करने का संकल्प*
मैं पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ इस दायित्व को निभाने का प्रयास करूंगा। सप्तग्राम विकास संघ किसी एक व्यक्ति का संगठन नहीं है, बल्कि सातों ग्रामवासियों की एकता, अधिकार और सम्मान की आवाज है।
*आपका विश्वास मेरी ताकत है, आपका सहयोग मेरी जिम्मेदारी है, और सातों ग्राम का विकास हमारा संकल्प है।*
हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष या राजनीतिक दल के हित में काम करना नहीं है। हमारा लक्ष्य सातों ग्राम के लोगों के हित, विकास, रोजगार के अवसर और प्रभावित परिवारों के अधिकारों के लिए मजबूती और शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाना है।
*एकता पर दिया जोर*
हमारी ताकत हमारी एकता है। जब सातों ग्राम एक साथ खड़े होंगे, तो हमारी आवाज और मजबूत होगी।
आने वाले समय में संगठन को मजबूत करना, सभी सदस्यों को साथ लेकर चलना और भूमि दाताओं एवं प्रभावित परिवारों के अधिकार, रोजगार, काम-काज तथा विकास के मुद्दों को उचित मंच पर मजबूती से रखना हमारी प्राथमिकता रहेगी।
मैं सभी सम्मानित सदस्यों से आग्रह करता हूं कि हम आपसी मतभेदों को भूलकर एक परिवार की तरह मिलजुल कर सप्तग्राम विकास संघ को मजबूत बनाएं।
पदाधिकारी सूची:
अध्यक्ष- जयंत रजक, आदरडीह
*उपाध्यक्ष*
1. जनार्दन सिंह, गोरडीह
2. युधिष्ठिर सिंह, गौरिडीह
*सचिव* – आलोक कुमार, आदरडीह
*सह सचिव*
1. महेन्द्र नाथ महतो, निमडीह
2. श्रीपति सिंह, गौरिडीह/बनडीह
*कोषाध्यक्ष* – राजीव नायक, रघुनाथपुर
*सह कोषाध्यक्ष*
1. अभिनाश गोरई, संगरिया
2. जीत बन्धु सिंह
*मीडिया प्रभारी*
1. विष्णु महतो (संगरा)
2. देवाशीष महतो (निमडीह)
3. कल्याण सिंह (बनडीह)
4. आपद महतो (रघुनाथपुर)
5. अरुण सिंह (लोआबेड़ा)
6. मदन सिंह (गोरडीह)
7. शरत कुमार (आदरडीह)
8. विजय कुमार (आदरडीह)
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
