
सरायकेला : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को धरती आवा बिरसा मुंडा के 150 वी जयंती व राज्य के 25 वें स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। बिरसा मुंडा के जन्म जयंती पर विधायक सविता महतो ने भादुडीह, हुमीद, बड़ालाखा,
बिहार स्पोंज आयरन, काटीया, ब्लॉक मैदान एवं छोटालाखा स्थित भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान विधायक ने काटीया स्टेडियम में आयोजित खेल कूद व फुटबॉल प्रतियोगिता व हुमीद, ईचागढ़ प्रखंड के छोटा आमड़ा में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए और खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया।

स्थापना दिवस के अवसर पर विधायक सविता महतो ने भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण कर बिरसा मुंडा को नमन किया। भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा के दिखाए हुए राहों पर हम सभी को चलने की आवश्यकता है। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष साहस और आत्मसम्मान का प्रतीक है। देश के आजादी के लिए बिरसा मुंडा काफी संघर्ष किए थे।

आज के दिन ही भगवान बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था और आज के दिन ही झारखंड अलग राज्य बना था। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य चारुचांद किस्कु,
ओमप्रकाश लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, धर्मु गोप, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, यसमीन टुडू आदि काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
