• Fri. Feb 27th, 2026

सरायकेला : विधानसभा में विधायक सविता महतो ने तिरुलडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मुद्दा उठाया ।

admin's avatar

Byadmin

Feb 27, 2026

 

सरायकेला : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता महतो ने विधानसभा सत्र के तारांकित प्रश्न के माध्यम से तिरुलडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों एवं कर्मियों की कमी का मामला उठाया।

विधायक ने प्रश्न किया कि तिरुलडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वीकृत 9 पदों के विरुद्ध मात्र 3 कर्मी ही कार्यरत हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि विगत कई वर्षों से रिक्त 6 पदों में 2 मेडिकल ऑफिसर, 1 फार्मासिस्ट, 1 लिपिक, 1 लैब टेक्नीशियन और 1 आदेशपाल के पद शामिल हैं

तथा वर्तमान में वहां एक भी चिकित्सक पदस्थापित नहीं है। इसके साथ ही विधायक ने कहा कि चिकित्सकों एवं कर्मियों की कमी के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या जनहित में यहां चिकित्सक, महिला चिकित्सक एवं अन्य कर्मियों की शीघ्र पदस्थापना की

जाएगी? यदि हां, तो कब तक? सरकार की ओर से दिए गए उत्तर में बताया गया कि तिरुलडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 10 पद स्वीकृत हैं, जिनके विरुद्ध नियमित अथवा आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मी कार्यरत हैं।

वर्तमान में एक चिकित्सा पदाधिकारी, एक फार्मासिस्ट, एक लिपिक, एक लैब टेक्नीशियन तथा तीन चतुर्थ वर्गीय कर्मी पदस्थापित हैं। सरकार ने यह भी कहा कि उपलब्धता के आधार पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। विधायक सविता महतो ने क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *