• Tue. Feb 17th, 2026

सरायकेला :राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत कांड्रा टोल प्लाजा पर स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Jan 27, 2026

 

 

सरायकेला : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत आज दिनांक 27 जनवरी 2026 को टाटा–सरायकेला मार्ग स्थित कांड्रा टोल प्लाजा पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर का आयोजन जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गिरिजा शंकर महतो के दिशा-निर्देश में किया गया।

स्वास्थ्य जांच शिविर का मुख्य उद्देश्य सड़क उपयोगकर्ताओं, चालकों एवं कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें सुरक्षित, सतर्क एवं जिम्मेदार वाहन संचालन के प्रति जागरूक करना था, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके एवं सड़क सुरक्षा को बढ़ावा दिया जा सके।

शिविर के दौरान कुल 70 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। कार्यक्रम में डॉक्टरों की टीम, मोटर वाहन निरीक्षक (MVI), सरायकेला तथा रोड सेफ्टी टीम की सक्रिय सहभागिता रही। उपस्थित टीम द्वारा प्रतिभागियों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से सड़क सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ चालक एवं जागरूक नागरिक ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था की आधारशिला हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *