• Sat. Sep 12th, 2026

सरायकेला-राजनगर बायपास मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन बंद

admin's avatar

Byadmin

Sep 12, 2026
crescent ad

 

सरायकेला -जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देश के आलोक में सरायकेला-राजनगर बायपास मार्ग के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्य को लेकर परिवहन शाखा ने भारी वाहनों का परिचालन बंद कर दिया है ‌।

परिवहन शाखा के आदेश के अनुसार 12 सितंबर 2026 से अगले आदेश तक सरायकेला से राजनगर बायपास मार्ग( तितिरबिला, सीनी सिदमा, मगरकेला वाया राजनगर )पर सभी प्रकार के मालवाहक एवं भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा।

 

यह प्रतिबंध सरायकेला से राजनगर जाने वाले बायपास मार्ग पर लागू रहेगा। सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।

परिवहन विभाग के आदेश अनुसार सरायकेला से चाईबासा होते हुए राजनगर जाने वाले वैकल्पिक मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा। प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है, ताकि सड़क निर्माण कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके और यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

प्रशासन के इस निर्णय से बायपास मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित होगी तथा पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्य में तेजी आएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *