• Sun. Apr 12th, 2026

सरायकेला: राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

admin's avatar

Byadmin

Apr 12, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला- सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में शनिवार को ‘राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026’ का रंगारंग आगाज हुआ। इस अवसर पर गरिमामय उपस्थिति के बीच दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती जोबा मांझी उपस्थित रहीं। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों में जिला परिषद के सोनाराम बोदरा, आदित्यपुर के महापौर श्री संजय सरदार, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज चौधरी, सरायकेला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत शामिल हुए। सभी गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया।

 

महोत्सव का शुभारंभ ‘मंगला चरण’ और संगीतमय आराधना के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

वृंदावनी घट का आगमन पर सभी भक्ताओं को अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

 

इसके पश्चात सरायकेला के प्रसिद्ध छऊ नृत्य कलाकारों ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। पारंपरिक मुखौटों और सधे हुए कदमों की जुगलबंदी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

“छऊ नृत्य हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और यह महोत्सव इसे वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *