• Tue. Mar 10th, 2026

सरायकेला में हल्दी प्रसंस्करण इकाई का डीडीसी ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए उठाए गए कदम

admin's avatar

Byadmin

Mar 10, 2026

 

सरायकेला : खरसावाँ स्थित हल्दी प्रसंस्करण इकाई (Haldi Processing Unit) का उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सुश्री रीना हांसदा द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इकाई की कार्यप्रणाली, उपलब्ध संसाधनों एवं प्रसंस्करण व्यवस्था का अवलोकन किया।

इस अवसर पर डीडीसी ने वर्तमान सीजन में क्षेत्र के किसानों से अधिक से अधिक हल्दी की खरीद सुनिश्चित करने तथा किसानों को उचित मूल्य उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। साथ ही एफपीओ (Farmer Producer Organization) के सदस्यों को हल्दी प्रसंस्करण इकाई का सुचारु एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि स्थानीय किसानों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।

उन्होंने हल्दी के उत्पादों को व्यापक बाजार से जोड़ने (Market Linkage) पर भी बल दिया। इस क्रम में उत्पादों की बिक्री को ऑनलाइन माध्यमों, स्थानीय खुदरा दुकानों, जेएसएलपीएस के पलाश स्टोर्स (Palash Stores) तथा विभिन्न डिपार्टमेंटल स्टोर्स के माध्यम से बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

 

डीडीसी ने कहा कि हल्दी प्रसंस्करण इकाई के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर कृषि आधारित आजीविका को भी बढ़ावा मिलेगा। इस दिशा में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं एफपीओ सदस्यों को समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *