• Fri. Feb 20th, 2026

सरायकेला में भ्रष्टाचार का होगा अंत, टॉर्च की तरह फैलाएंगे विकास की रोशनी”: मनोज चौधरी

admin's avatar

Byadmin

Feb 19, 2026

सरायकेला: नगर पंचायत अध्यक्ष पद के झामुमो समर्थित प्रत्याशी मनोज चौधरी ने बुधवार को चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न वार्डों में तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया। खोडरासाही, थाना चौक, माउसीबाड़ी रोड, सरगीडीह, नीमडीह और इंद्रटांटी जैसे इलाकों में समर्थकों के साथ पहुंचे चौधरी ने जनता से आशीर्वाद मांगा और अपनी चुनावी प्राथमिकताओं को साझा किया।

 

भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार:

जनता को संबोधित करते हुए मनोज चौधरी ने वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में भ्रष्टाचार इस कदर हावी है कि आम नागरिक को होल्डिंग टैक्स और पानी कनेक्शन जैसे छोटे कार्यों के लिए महीनों कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि जीत के बाद इस अव्यवस्था को जड़ से खत्म किया जाएगा।

 

24 घंटे में सेवा की गारंटी:

चौधरी ने मतदाताओं से एक बड़ा वादा करते हुए कहा, “मेरी प्राथमिकता जनता को राहत देना है। हम ऐसी व्यवस्था लागू करेंगे कि आवेदन करने के मात्र 24 घंटे के भीतर घर-घर पानी का कनेक्शन सुनिश्चित होगा।” उन्होंने अपने चुनाव चिह्न का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार टॉर्च अंधेरे को चीर देती है, उसी प्रकार वे सरायकेला के हर कोने में विकास की रोशनी पहुंचाएंगे।

 

इस अभियान के दौरान झामुमो जिला उपाध्यक्ष भोला महांती, नगर अध्यक्ष शंभु आचार्य, अविनाश कवि, सूरज सिंह, सौरव साहू समेत दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *