• Sat. Mar 21st, 2026

सरायकेला में दो दिवसीय टच रग्बी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, 70 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

admin's avatar

Byadmin

Mar 21, 2026

 

*सरायकेला*- शनिवार को

T.R.A.J (टच रग्बी एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड) की ओर से आगामी 10 एवं 11 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय टच रग्बी प्रतियोगिता की तैयारियों के मद्देनजर एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। NR +2 SoE स्कूल, सरायकेला में आयोजित इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य खिलाड़ियों के कौशल में सुधार करना है।

 

इस प्रशिक्षण शिविर में झारखण्ड के विभिन्न जिलों से आए कुल 70 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में मुख्य रूप से निम्नलिखित जिलों के खिलाड़ी शामिल हुए:

पश्चिम सिंहभूम,पूर्वी सिंहभूम,सरायकेला-खरसावाँ,

रांची।

शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री अविनाश कवि (उपाध्यक्ष, नगर पंचायत सरायकेला) के कर-कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल के प्रति समर्पण की सराहना की।

आयोजन में प्रमुख उपस्थिति

इस अवसर पर खेल जगत और एसोसिएशन से जुड़े कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:

श्री विद्याधर दास (उपाध्यक्ष, टच रग्बी एसोसिएशन सरायकेला-खरसावाँ)

श्री गणेश चन्द्र कालिंदी (सचिव, TRAJ)

श्री दिवाकर सोरेन (उपाध्यक्ष, TRAJ)

श्री खेलाराम मुर्मू (रेफरी प्रधान)

इसके अलावा होसादा, लखन सरदार, सुनाई, रविन्द्र टुडू, बबलू टुडू, संजय हेम्ब्रम, रोशन हेम्ब्रम, नदीम शेख, वीरसिंह हेस्सा आदि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *