• Sun. May 3rd, 2026

सरायकेला में 23 वर्षीय दुकानदार ने दुकान में लगाई फांसी, इलाके में फैला सनसनी

admin's avatar

Byadmin

May 3, 2026
crescent ad

 

सरायकेला – सरायकेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम- वीर बांस में शनिवार की रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ 23 वर्षीय एक अविवाहित युवक, रोहित कुंभकार, ने अपनी ही दुकान की छत के सीलिंग से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहित कुंभकार शनिवार रात को अपनी दुकान में प्रत्येक दिन की तरह सोया था। रविवार सुबह जब काफी देर तक दुकान नहीं खुली, तो रोज की तरह सामान खरीदने आए कुछ ग्राहकों ने दरवाजा खटखटाया। भीतर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने और काफी देर तक आवाज देने के बाद भी सन्नाटा पसरे रहने पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई।

 

स्थानीय लोगों ने जब दूसरे घर के वेंटिलेटर के माध्यम से दुकान के अंदर झाँका, तो उनके होश उड़ गए। रोहित का शव दुकान की सीलिंग के सहारे फंदे से लटका हुआ था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

 

सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लिया। पंचनामा करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है।

“पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा।”


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *