• Sat. Apr 11th, 2026

सरायकेला ब्रेकिंग: कुकड़ू के सपारुम गांव में हाथी ने कुचला, महिला की मौके पर मौत

admin's avatar

Byadmin

Apr 11, 2026
crescent ad

 

 

*सरायकेला:* चांडिल वन क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड के सपारुम गांव में शनिवार की सुबह हाथी के हमले में एक की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव की 55 राधा तंतूबाई के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार, सुबह शौच के लिए घर से निकली राधा तंतूबाई पर अचानक जंगली हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से गाँव में दहशत का माहौल है।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही बढ़ी है, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। घटना के बाद भी वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचे, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने मुआवजे और हाथी से सुरक्षा की माँग की है।

 

फिलहाल पुलिस और वन विभाग को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया चल रही है।मृतक के परिजनों को 50.000 हजार रुपया दिया गया ,बाकी की रकम कागज पक्रिया के बाद मिलेगा । इस संबंध में वनपाल ने बताया कि सुबह छः बजे आसपास घटना बताया जा रहा हे। हाथी के झुंड 9 के आसपास जंगल क्षेत्र में विचरण करते d खा गया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *