
सरायकेला खरसावां जिला के गम्हरिया क्षेत्र के ऊपरबेड़ा में कर्ज नहीं चुका पाने पर बैंक द्वारा सील की गई फैक्ट्री में चोरी हंगामे के बाद कर्ज़दारर ने लटकाया अपना ताला। जानकारी देते हुए एस एस सेरेमिक्स एंड केमिकल प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व मालिक रोहित गोयल ने बताया की उन्होंने बैंक ऑफ़ बड़ोदा एवं किसी अन्य बैंक से अपने इस राइस मिल फैक्ट्री को चलाने के लिए कर्ज लिया था

और फैक्ट्री में उपलब्ध वाला पानी काफी ज्यादा आयरन युक्त था जो विशाक्त माना जा रहा था। जिससे चावल की क्वालिटी खराब हो रही थी और आम लोगों का स्वास्थ्य खराब हो सकता था। धंधा नहीं चला जिस कारण कर्ज का बोझ बढ़ता चला गया। अंततः बैंक ऑफ़ बड़ोदा द्वारा कंपनी को अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया गया। जिसके खिलाफ रांची के डीआरटी कोर्ट में मामला लंबित है। वहीं बैंक वालों ने कर्ज की वसूली के लिए औक्शन भी किया और किसी अन्य धारक को फैक्ट्री दे दी गई लेकिन न्यायालय के आदेश के मुताबिक जब तक मामला लंबित है

तब तक किसी का भी अधिकार नहीं होना चाहिए था और सील की गई फैक्ट्री जस के तस रहनी चाहिए थी लेकिन उन्हें जब सूचना मिली कि उनके फैक्ट्री से लगातार चोरियां हो रही है तब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने मुख्य गेट पर लगा हुआ सील ताला नहीं पाया एवं जब गार्ड से पूछताछ की तो उन्होंने बताया की मैनेजर के द्वारा ही सील को खोला गया है। इसके बाद जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो पाया कि भीतर के शटर में सील बाकायदा लगा है लेकिन दूसरी ओर शटर को काटकर भीतर रखे सारे महंगे यंत्र और सामान गायब है।
ऑफिस का भी वही हाल है महंगे महंगे मोटर और एयर कंडीशन भी गायब पाए गए। इसके बाद उन्होंने जमकर हंगामा किया है। उन्होंने बताया कि यह ऑक्शन पीआरबी एसोसिएट्स जिसके संचालक महेंद्र मिश्रा अखिलेश मिश्रा और आशीष मिश्रा के नाम से हुई है
और बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मैनेजर की मिली भगत से यहां लगातार चोरियां की जा रही है और अगर डीआरटी कोर्ट का फैसला उनके हक में आएगा तो यह नुकसान उन्हें भारी पड़ जाएगा।
इसके बाद उन्होंने आज अपना विरोध दर्ज करते हुए खुद का ताला फैक्ट्री गेट पर मार दिया है एवं फैसला आने तक किसी भी व्यक्ति का प्रवेश निषेध कर दिया है। उन्होंने कहा है कि इसे लेकर अब न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे और दोषी को जेल पहुंचाएंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
