• Sat. Apr 4th, 2026

सरायकेला : पुतुलपीड़ में झामुमो कार्यकर्ता दांसर बांदिया को विधायक दशरथ गागराई समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

admin's avatar

Byadmin

Apr 4, 2026
crescent ad

 

 

कुचाई प्रखंड अंतर्गत बंदोलोहर पंचायत के पुतुलपीड़ गांव निवासी झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता दांसर बांदिया का बीते गुरुवार शाम को आसमानी बिजली की चपेट में आने से निधन हो गया है।

सूचना मिलते ही शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे स्थानीय विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, पंचायत के मुखिया देवचरण हाईबुरु समेत पार्टी कार्यकर्ता उक्त गांव पहुंचे।

वहीं विधायक दशरथ गागराई ने उनके परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली। इसके बाद सभी ने झामुमो कार्यकर्ता स्व दांसर बांदिया के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अपने समर्पण और संघर्षशील स्वभाव के कारण वे पार्टी और समाज में एक ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से झामुमो परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।

इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि स्व दांसर बांदिया हमेशा पार्टी और समाज के लिए संघर्षशील रहे और उनकी कमी को पूरा करना कठिन होगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मौके पर विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह मुंडा,भरत सिंह मुंडा, मुन्ना सोय, कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा,रावण सुम्बरूई,चुम्बरू हेम्ब्रम समेत अन्य मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *