• Wed. Feb 25th, 2026

सरायकेला : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 अंतर्गत अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता एवं मतगणना अभिकर्ताओं का हुआ प्रशिक्षण सम्पन्न

admin's avatar

Byadmin

Feb 25, 2026

 

नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम, कपाली नगर परिषद एवं सरायकेला नगर पंचायत के अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं तथा मतगणना अभिकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन एन.आर. स्कूल, सरायकेला में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

उन्हें पेपर सील के सही उपयोग एवं सीलिंग प्रक्रिया, मतपत्र लेखा (प्रपत्र–17) तथा पेपर सील लेखा (प्रपत्र–18) के विधिवत संधारण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि किन परिस्थितियों में मतपत्र वैध माने जाएंगे तथा किन परिस्थितियों में उन्हें अवैध घोषित किया जाएगा।

 

प्रशिक्षण सत्र में मतगणना केंद्र के ले-आउट, टेबल व्यवस्था, अभ्यर्थियों एवं उनके अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था तथा मतगणना केंद्र में प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। मतगणना दिवस पर लागू आदर्श आचार संहिता एवं वैधानिक प्रावधानों के अनुपालन पर विशेष बल दिया गया। प्रतिभागियों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें तथा मतगणना प्रक्रिया के दौरान पूर्ण सहयोग प्रदान करें, जिससे संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित अभ्यर्थियों एवं अभिकर्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

 

जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अभ्यर्थियों एवं अभिकर्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर आवश्यक पहचान-पत्र के साथ मतगणना केंद्र में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *