• Tue. Mar 17th, 2026

सरायकेला नगर पंचायत के नए कमेटी ने ली शपथ: मनोज चौधरी बने अध्यक्ष, अविनाश कवि निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित

admin's avatar

Byadmin

Mar 17, 2026

 

*सरायकेला*। जिला समाहारणालय सभागार में मंगलवार को सरायकेला नगर पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह एवं निर्वाची पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार तिर्की ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मनोज कुमार चौधरी और 11 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

शपथ ग्रहण के पश्चात उपाध्यक्ष पद के लिए अप्रत्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई। इस पद के लिए श्री उत्तम कुमार महंती और श्री अविनाश कवि ने नामांकन दाखिल किया था। हालांकि, निर्धारित समय सीमा के भीतर उत्तम कुमार महंती द्वारा नाम वापस ले लिए जाने के कारण श्री अविनाश कवि को निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित किया गया।

 

शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी अपनी पूरी टीम के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे, जहाँ नगर पंचायत प्रबंधक एवं कर्मचारियों ने फूलों के गुच्छे देकर उनका भव्य स्वागत किया।

कार्यभार संभालते ही अध्यक्ष ने कर्मचारियों के साथ बैठक की और स्पष्ट लहजे में कहा कि:

“कार्यालय आने वाले हर नागरिक के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें और उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करें। भाषा की मर्यादा और कार्य में पारदर्शिता रखें।

सरायकेला की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सरायकेला के नागरिकों को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। उन्होंने बिजली, सड़क और शुद्ध पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को घर-घर तक पहुँचाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं, प्रशासक समीर कुमार बोदरा ने कहा कि नगर पंचायत के विकास कार्यों को आपसी समन्वय के साथ नई गति दी जाएगी।

इस ऐतिहासिक मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता गणेश माहली, भोला महंती, शंभू आचार्य सहित नगर पंचायत के सभी कर्मचारी और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *