
सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड स्थित टेंगाडीह पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टेंगाडीह से एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। इस बार 2026 की 8वीं बोर्ड परीक्षा में करीब एक दर्जन, यानी 11 छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गए। इस खबर को न्यूज की असर शुक्रवार सुबह प्रमुखता से दिखाया, जिसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। दोपहर करीब 1 बजे नीमडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी ने स्कूल पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान हैरान करने वाली बात यह सामने आई कि स्कूल में एक भी छात्र मौजूद नहीं था। अधिकारियों ने जब प्रधान शिक्षक से पूछताछ की और दस्तावेजों की जांच की, तो पता चला कि बच्चों का नाम समय पर पोर्टल में दर्ज ही नहीं किया गया था। साथ ही, निर्धारित समय सीमा के अंदर ऑनलाइन फॉर्म भी जमा नहीं किया गया, जिसकी वजह से इन 11 छात्रों का एडमिट कार्ड जारी नहीं हो सका। वहीं, प्रधान शिक्षक का कहना है कि वंचित छात्रों के लिए विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी, लेकिन अब तक जैक बोर्ड की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अंचलाधिकारी ने कहा कि प्रधान शिक्षक का जवाब संतोषजनक नहीं है, इसलिए उनके विभाग की ओर से उन्हें शोकॉज नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई और परीक्षा से जुड़ी गतिविधियों को लेकर सतर्क रहें।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई के साथ-साथ वंचित छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का मौका जरूर मिलेगा।
नीमडीह अंचलाधिकारी और BDO ने उ०म०वि० टेंगाडीह का निरीक्षण किया। आज शाम 2:50 बजे पहुँचने पर बच्चे नहीं मिले, तीनों शिक्षक (प्रधानाध्यापक सरसिज कुमार) उपस्थित थे। मीडिया रिपोर्ट के बाद प्रखंड शिक्षा विभाग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया। प्रधानाध्यापक का कहना है कि सर्वर खराबी से फ़ॉर्म JAC पोर्टल पर जमा नहीं हो सके, पर सूचना किसी को नहीं दी गई। अधिकारियों का कहना है कि स्कूल ने पोर्टल पर एंट्री तक नहीं की, जबकि अन्य विद्यालयों के लिए बाद में तिथि बढ़ाकर फ़ॉर्म लिया गया। पूरी रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी गई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
